POWER OF MEDITATION - ध्यान की शक्ति


POWER OF MEDITATION - ध्यान की शक्ति
दोस्तों, आज हम आपको ध्यान की शक्ति के बारे में जानकारी देंगे। आपलोगो ने ध्यान के बारे में सुना तो होगा ही किसी का मन जब अशांत रहता है तो लोग उसे ध्यान करने की सलाह देते है या फिर ॐ जाप करने की सलाह देते है। क्योंकि मानसिक बिमारियों को दूर करने के लिए ध्यान बहुत ही कारगर शाबित होता है।  

ध्यान क्या है ?


ध्यान एक ऐसी क्रिया है जिसमे आप स्वयं पर काबू पा सकते है। अपने मन, बुद्धि और विचारों पर भी पूरी तरह से सयंम रख सकते है। ध्यान में इतनी ताकत है की यह आपके शरीर की हर रोग दूर कर सकती है चाहे वह मानसिक हो या शारीरिक। यदि आप रोजाना ध्यान करते है तो आप ईश्वरीय शक्ति से जुड़ने लगते है। जब आप ध्यान में रहते है तो आपका शरीर और मन पूरी तरह से शांत हो जाता है और आपको को खुशी का अनुभव होता है। 

ध्यान में क्या - क्या होता है ?


दोस्तों जब आप थोड़ी गहरे ध्यान में चले जाते है तब आपकी आँखे बंद होने के बावजूद आपको स्पष्ट रूप से कई रंग के प्रकाश और छवि दिखाई देते है। आपके शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ जाती है। आपका रक्त संचार एकदम ठीक हो जाता है। आपके विचार नियंत्रित होने लगते है। आपके मन से नकरात्मक विचार दूर होने लगते है। अगर आपके मन में कोई उलझन रहती है तो उसका भी हल निकल जाता है। आपके अंदर धैर्य शक्ति धीरे धीरे बढ़ने लगती है। और अंत में आपका मन स्थिर हो जाता है और आप परम आनंद महसूस करते है। जितने अधिक गहराई में आप जाते है या जितनी देर आप ध्यान करते है आपकी समझ और बुद्धि का विकाश उतना ही बढ़ने लगता है। 

ध्यान की शक्ति और इसके लाभ -


दोस्तों आपने हिमालय के योगियों के बारे में सुना ही होगा उन्होंने ध्यान कर कई प्रकार की शक्तियाँ हाशिल की है। हिमालय पर तापमान शुन्य से भी निचे रहता है, फिर भी वहाँ के योगी इतने ठण्ड में भी ध्यान करते है। उनके शरीर पर पर्याप्त कपड़े भी नहीं होते है। ऐसा कहा जाता है की वहां के साधु २०० सालों से भी ज्यादा उम्र तक जीवित है। 
हम आपको ध्यान की कुछ फायदे बताते है जिसे अगर आप घर पर रहकर भी करते है, तो आपको यह सब लाभ  होगा। 

POWER OF MEDITATION - ध्यान की शक्ति१. आप तनाव मुक्त रहेंगे आपको किसी भी प्रकार की चिंता नहीं रहेगी। 
२. आप के अंदर धीरज नहीं है तो आप ध्यान कीजिये आपकी धैर्य शक्ति बढ़ जाएगी। 
३. यह मानसिक बिमारियों को ठीक कर देती है 
४. आपके सही निर्णय लेनी की क्षमता बढ़ा देगी। 
५. आपके शरीर की कई तरह की बीमारी दूर हो जाएगी तथा आप सदैव सवस्थ रहेंगे। 
६. आप हमेशा खुश और ताजा महसूस करेंगे। 
७. आपके बुरे आदत छूट जायेंगे  जैसे - धूम्रपान, शराब पीना इत्यादि। 
८. आप हमेशा सकरात्मक ऊर्जा से जुड़े रहेंगे। 
९.  आप की सोच रचनात्मक हो जाएगी।
१०. आपके मन में दूसरों जीवों के प्रति  प्रेम और अच्छाई जागने लगेगी। 

कब करना चाहिए ध्यान ?

दोस्तों, ध्यान आप कहीं भी, कभी भी कर सकते है। लेकिन ध्यान करने का सबसे अच्छा समय सुबह और शाम का होता है। 
सुबह करने का फायदा यह होता है की दिन की शुरुवात आप अपने मन और मस्तिष्क को स्थिर करके करते है। इससे आप पुरे दिन भर बिना तनाव के काम कर सकते है तथा अगर आप संध्या या रात को ध्यान करते है तो यह आपकी दिन भर की थकान को दूर कर देता है और रात में आप चैन से सो जाते है। अगर आप दोनों समय ध्यान करते है तो आपका जीवन सुख और शांती से भर जाती है।

दोस्तों, आपको यदि यह जानकारी अच्छी लगी तो इसे आप अपने परिवार एवं दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।
 धन्यवाद 

POWER OF MEDITATION - ध्यान की शक्ति 






Comments

Popular posts from this blog

KHADA HIMALAY BATA RAHA HAI - खड़ा हिमालय बता रहा है

KISI KE HAQ MAARNE KA PHAL - किसी के हक मारने का फल

वरदराज-एक महान विद्वान