Posts

Showing posts from September, 2019

Problem solution quote

Image
WHEN PROBLEMS COMES  DON'T SAY WHY ME  SAY TRY ME जब समस्या आती है तो ये मत कहो, में ही क्यों कहो आजमाकर देखो मुझे 🏌️‍♂️

SAVE EARTH - THE HUMAN'S FUTURE STORY(धरती बचाओ - मनुष्य की भविष्य की कहानी)

Image
SAVE EARTH  प्रारंभ  विशाल ब्रम्हांड के एक छोटे से कोने में एक आकाशगंगा में हाइड्रोजन और हीलियम गैसों से मिलकर कई तारों का जन्म होता है। उन तारों के उत्पति के समय बचे हुए गैसों से गैस पिंड का निर्माण होता है। वे सारे गैस पिंड ठंडा होकर धीरे धीरे ग्रहो का रूप लेता है। इस प्रकार इस ब्रम्हांड में अनेको तारों और ग्रहों का जन्म हुआ। उनमें से एक अनोखा तारा जिसके चारों और कई  ग्रहो में एक अद्भुत  ग्रह बनता है। जो धीरे- धीरे ठंडा होता है और बहुत ही सुंदर नीले रंग का दिखाई पड़ता है। उसपर विशाल समुद्र लहराते हुए गर्जन करता है। धीरे धीरे उसपर जीवन पनपता है। चारो तरफ हरियाली और सुन्दर नदी, झील, पहाड़ और कुछ पशु पक्षी दिखाई पड़ते है। साथ ही एक और जिव की उत्पति होता है, जो देखने में कुछ कुछ बन्दर जैसा था, लेकिन सभी जीवो से ज्यादा होशियार। यह अपने आपको बड़े ही तेजी से विकसित करने लगे। इन्होने कई भाषाएँ सीखी। लिखने और पढ़ने की कला भी सीखी। इन्होने इस ग्रह का नाम रखा पृथ्वी और दूर चमकते तारे का सूर्य और अपने आप को इंसान कहने लगे। यह धरती को माता मानने लगे।  फिर धीरे धीरे कुछ इंसान के अंदर शैतान