Posts

Showing posts from December, 2021

8 best motivational quotes ever in hindi

Image
HINDI MOTIVATIONAL QUOTES EVER - हिंदी सुविचार  ८ . यदि आप दूसरों से अच्छा सुनना चाहते हैं  तो पहले उनको अच्छा बोलिये।  ७ . जो लगातार मेहनत करता जाता है, वह एकदिन सफल जरूर होता है  लेकिन जो इंसान किसी दूसरे के सफलता को उसकी किस्मत मानता है, वह कभी सफल नहीं होता।  ६ . आप जो बनना चाहते है उसके लिए काम करे  सिर्फ सोचने या बोलने से कुछ नहीं होता।  ५. मोह ख़त्म होते ही, खोने का भय भी निकल जाता है  चाहे पैसा हो, कोई चीज हो, रिश्ता हो, या जीवन।  ४. शौहरत की बुलंदी भी पल भर का तमाशा है  जिस डाल पे बैठे हो वो टूट भी सकती है।  ३. किसी भी काम में हार मान लेने से पहले  एकबार सोचना की तुमने उसे शुरू क्यों किया था।  २. वक्त बुरा हो तो मेहनत करना  वक्त अच्छा हो तो किसी की मदद करना।  १. इंसान जन्म लेने के बाद अलग - अलग परिस्थितियों में पल कर बड़ा होता है  तथा बाद में सबकी अपनी अलग-अलग कमजोरी या शक्ति तैयार हो जाती है  इसलिए अपनी तुलना किसी और से कभी न करे क्योंकि आप सबसे अलग है।  8 best motivational quotes ever in hindi अधिक सुविचार.....   पढ़े ..  चाणक्य के सुविचार  जीवन की सिख 

KISI KE HAQ MAARNE KA PHAL - किसी के हक मारने का फल

Image
एकबार एक गांव में दो दोस्त रहते थे। दोनों बहुत गरीब थे, जैस- तैसे करके वह अपने परिवार का गुजारा करते थे। वे लोग अपने घर की आर्थिक तंगी को दूर करने के लिए शहर जाकर काम करने का फैसला किया। अगले दिन वह दोनों शहर गए और उन्हें एक कारखाने में काम मिला, वह वहीं काम करने लगे। उनलोगों का गांव शहर से ज्यादा दूर नहीं था इसलिए वह रोजाना काम करते और शाम को घर वापस आ जाते। एकदिन काम ज्यादा होने के कारन काम करते - करते रात हो गयी थी। वह लोग जल्दी-जल्दी काम खत्म करके घर जाने लगे। दूसरे दोस्त को घर जल्दी पहुंचने के लिए एक छोटा रास्ता पता था। वे दोनों उसी छोटे रास्ते से जाने लगे लेकिन अंधरे के वजह से उन्हें सही से रास्ता समझ नहीं आ रहा था और तब अचानक वे लोग एक गड्ढे में गिर गए। उस गड्ढे मे पहले दोस्त को एक चमक दिखाई दी। उसने दूसरे दोस्त से कहा - दोस्त, देखो उधर एक चमक नजर आ रही है। दोनों ने सामने जाकर देखा वहां एक हीरा है। वह लोग बहुत खुश हो गए।  पहले दोस्त ने कहा की हमलोग इसे बेचकर समान - समान पैसे ले लेंगे और अपनी गरीबी दूर कर लेंगे। दोनों गड्ढे से बाहर आये और घर की और जाने लगे। जो दूसरा दोस्त था, उसक