Posts

Showing posts from November, 2023

Kuch prashn - कुछ प्रश्न

 मित्रों आज कुछ नया करने का विचार आया मन मे तो सोचा आपसे कुछ प्रश्न करू? इससे आप लोगों के साथ थोड़ा बातचीत हो जाएगा। पहला प्रश्न : वायु से भी तेज कोन चलता है? उत्तर : मन    दूसरा : जन्म लेकर भी कोन नहीं हिलता डुलता है?  उत्तर : अंडा  तीसरा : सबसे सुखी इंसान कोन हो सकता है? उतर : जिसपर कोई कर्ज न हो।  चतुर्थ : काजल से काला क्या है?  उत्तर : कलंक   पांचवा : मनुष्य का श्रेष्ठ धर्म क्या है?  उत्तर : दान करना   

निस्वार्थ कर्म की कहानी - NISWARTH KARMA HINDI STORY

Image
निस्वार्थ कर्म एक समय की बात है। एक बार एक जंगल में एक साधु एक छोटी सी कुटिया में रहते थे। जहां पर एक नदी थी। वे दिनभर मंत्रों और भगवान के नाम का जाप करते और जंगल में मिलने वाले फल खाकर प्रसन्न रहते थे। उनकी कुटिया के पास ही बड़े-बड़े बांस के पौधे उग आए थे। संत बांस से टोकरी बनाना जानते थे। एक दिन उन्होंने मंत्र जाप करते-करते बांस से टोकरी बना दी। टोकरी बहुत ही सुंदर और मजबूत बनी थी। संत ने सोचा कि ये टोकरी मेरे लिए तो किसी काम की नहीं है। ये सोचकर उन्होंने टोकरी को नदी में बहा दिया। अब संत रोज एक टोकरी बनाते और नदी में बहा देते थे। इस काम में उन्हें आनंद आता था और समय भी कट जाता था। कुछ दिन तक तो ये क्रम चलता रहा। संत यह सोचकर ये काम कर रहे थे कि ये टोकरी किसी न किसी के काम आ जाएगी। लेकिन, एक दिन संत ने सोचा कि मैं ये काम कर रहा हूं, लेकिन इससे मुझे तो कोई लाभ नहीं हो रहा है। मुझे बिना वजह मेहनत नहीं करनी चाहिए। उन्होंने टोकरी बनाना बंद कर दिया। एक दिन वे नदी किनारे टहल रहे थे। कुछ दूर चलने के बाद उन्होंने देखा कि नदी किनारे एक बूढ़ी महिला बैठी है, जब वे उसके पास पहुंचे तो उन्हें मालू