Posts

Showing posts from August, 2022

विकलांगता मात्र एक कल्पना है हम हर तरह से सक्षम है - VIKLANGTA MATRA EK KALPNA HAI HUM HAR TARAH SE SAKSHAM HAI

Image
विकलांगता बस हमारी एक कल्पना है इससे हमारे असल जिंदगी में कोई प्रभाव नहीं पड़ता है। अगर हम चाहे तो कुछ भी कर सकते है। ताकत हमारी सच्चाई है,  हमे प्रकृति ने बहुत कुछ दिया है। किसी को अगर लगता है कि उन्हें प्रकृति ने सक्षम नहीं बनाया,  तो वह गलत सोच रखता है। प्रकृति ने हमे जन्म से ही काबिल बनाया है।  आप यदि विकलांगों के बारे में कहेंगे की वह काबिल नहीं है, तो आप यह बात जान लीजिए कि  एक विकलांग इंसान भी ऐसा काम कर जाता है जो कुछ साधारण इंसान नहीं कर सकता है।  तो क्या वजह है ? जो कुछ विकलांग इंसान अपनी विकलांगता को कमजोरी मान पूरी जिंदगी अपने किश्मत को कोसते है और ऐसे ही दूसरे के सहारे जीवन पार कर देते है।   तथा क्या कारण  है ? जो  कुछ विकलांग अलग - अलग शक्तियां मेहसूस करते है?  जैसे कि कोई मंदबुद्धि, तो कोई बुध्दिमान, तो कोई कमजोर, तो कोई शक्तीशाली होता है।  इसका सीधा जवाब है ' हम ' ,  हम ही जिम्मेदार है इसके।  कैसे?   चलिए बताता हूं।  जब हम बड़े होते जाते हैं, हमे सीमित करने की कोशिश चलती रहती है, हमारे विचारो को सीमित किया जाने लगता है हर बात पर रोका जाता है, चाहे वो काम स