Posts

Showing posts from May, 2025

आखिर क्यों..??????? VOICE FOR WOMEN

 आखिर क्यों..??????? चाहे हजारों स्त्री से उसके संबंध हो, चाहे कई नाजायज़ अनुबंध हो, लेकिन पुरुष कभी वेश्या नहीं कहलाते। चाहे वह कितने ही प्रपंच कर ले. और इससे कितने ही प्राण हर ले, लेकिन पुरुष कभी डायन नही कहलाते। अपनी खानदानी अस्मत कोठों पर बेच आता है, नज़रे पराई स्त्री पर चाहे लगाता है, लेकिन पुरुष कभी कुल्टा नहीं कहलाते। चाहे ये कितने ही क्रूर स्वभाव के हों, चाहे कितने ही घृणित बर्ताव के हों लेकिन पुरुष कभी चुड़ैल नहीं कहलाते। यहां तक की दो पुरूषों के झगडे में घर से लेकर सड़क तक के रगड़े में स्त्रियों के नाम पर ही गालियां दी जाती हैं, और फिर शान से ये मर्द कहलाते हैं। क्यों डायन, कुल्टा, चुड़ैल, वेश्या, बद्दलन केवल नारी ही कहलाए.. .? क्या इन शब्दों के पुर्लिंग शब्द, पितृसत्तात्मक समाज ने नहीं बनाए.......? क्या यहाँ कोई ऐसा पुरुष है जिसे सड़क पर चलते हुए ये भय लगता हो कि अकस्मात ही पीछे से तेज़ रफ़्तार में एक स्कॉर्पियो आएगी और उसमें बैठी चार महिलाएँ जबरन उसे गाड़ी में उठा कर ले जायेंगी उसका बलात्कार करेंगी और किसी सुनसान जगह पर अधमरी हालत में एक बड़े पत्थर से उसका सिर कुचल देंग...

DO PARIWAR KI KAHANI - दो परिवार की कहानी

Image
दो परिवार एक दूसरे के पड़ोस में ही रहते थे। एक परिवार हर वक्त लड़ता - झगड़ता था जबकि दूसरा परिवार शांति से और मैत्रीपूर्ण रहता था। एक दिन, झगड़ालू परिवार की पत्नी ने शांत पडोसी परिवार से ईर्ष्या महसूस करते हुए अपने पति से कहा, “अपने पडोसी के वहा जाओ और देखो की इतने अच्छे तरीके से रहने के लिए वो क्या करते हैं।” पति वहां गया और छुप के चुपचाप देखने लगा। उसने देखा कि एक औरत फर्श पर पोछा लगा रही हैं। अचानक किचन से कुछ आवाज आने पर वो किचन में चली गई। तभी उसका पति एक रूम कि तरफ भागा। उसका ध्यान नहीं रहने के कारण फर्श पर रखी बाल्टी से ठोकर लगाने के कारण बाल्टी का सारा पानी फर्श पर फेल गया। उसकी पत्नी किचन से वापिस आयी और अपने पति से बोली, “आई एम सॉरी, डियर । यह मेरी गलती थी कि मेने रास्ते से बाल्टी को नहीं हटाया।” पति ने जवाब दिया  -  नहीं डियर, आई एम सॉरी। क्योकि मेने इस पर ध्यान नहीं दिया। झगड़ालू परिवार का पति जो छुपा हुआ था वापस घर लोट आया। तो उसकी पत्नी ने पडोसी की खुशहाली का राज पूछा। पति ने जवाब दिया - उनमे और हम में बस यही अंतर हैं कि हम हमेशा खुद सही होने कि कोशिश करते है। एक दूसर...

tree plantation & global warming - पेड़ लगाना और ग्लोबल वार्मिंग

Image
 पेड़ लगाना और ग्लोबल वार्मिंग के बारे में कुछ मुख्य बातें  पेड़ लगाना - Tree Plantation 1. पेड़ लगाना एक वरदान है, जो हमें प्रकृति के करीब लाता है। 2. हर पेड़ एक जीवन है, जो हमें ऑक्सीजन देता है और हमें जीवित रखता है। 3. पेड़ लगाना एक भविष्य की सोच है, जो हमें आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वस्थ और हरित भविष्य प्रदान करता है। 4.पेड़ हमारे जीवन के लिए ऑक्सीजन का स्रोत हैं, और उनकी रक्षा करना हमारा कर्तव्य है। 5 . हर पेड़ एक जीवन को बचाता है, और पेड़ लगाना एक जीवन को बचाने के समान है। 6. पेड़ लगाना एक निवेश है, जो हमें भविष्य में स्वस्थ और हरित वातावरण प्रदान करता है। ग्लोबल वार्मिंग - Global warming 1. ग्लोबल वार्मिंग एक चेतावनी है, जो हमें अपने पर्यावरण की रक्षा करने के लिए प्रेरित करती है। 2. हमारी पृथ्वी की रक्षा करना हमारा कर्तव्य है, और ग्लोबल वार्मिंग के प्रभावों को कम करने के लिए हमें काम करना होगा। 3. ग्लोबल वार्मिंग के खिलाफ लड़ाई एक संयुक्त प्रयास है, जिसमें हमें सभी को योगदान देना होगा। 4. ग्लोबल वार्मिंग एक खतरनाक चुनौती है, जिसका सामना करने के लिए हमें एकजुट होना ह...