Jeeto ya haro - A motivational story

Jeeto ya haro - A motivational story of  think and grow rich by "motivation quote and story in hindi"

Jeeto ya haro - A motivational story
जीतो या हारो - एक प्रेरणादायक कहानी

दोस्तों यह एक छोटी सी कहानी THINK AND GROW RICH पुस्तक से ली गयी है। 
एकबार एक महान राजा युद्ध के लिए जाता है। रास्ते में सामने उसे एक बड़ी नदी मिलती है। राजा को उस वक़्त सुचना मिलती है की दुश्मनों की सेना की संख्या उसके सेना की तुलना में काफी अधिक है लेकिन राजा सैनिको को कुछ नहीं कहता है और सैनिको को नाँव में बैठाकर उस पार ले जाता है और सभी सैनिको तथा औजारों को उतारने के बाद उसमें आग लगाने को कहता है। जब सारे नांव जल जाते है फिर वह अपने सैनिको से कहता है आप जैसा की देख रहे हो हमारे सारे नाँव जल चुके है अब हम वापस जा नहीं सकते और उधर शत्रु हमसे संख्या में अधिक है। हमारे पास वापस लौटने का अब एक ही उपाय है शत्रुओं को मिटा दो, उनका नाश कर दो। जीतो या हारो अब सिर्फ एक ही चीज होने वाली है। उस वक्त सैनिको मन में राजा के प्रति थोड़ा गुस्सा आया की यह जान बूझकर ऐसा परिस्थति तैयार कर दिया लेकिन कोई उपाय न होने के कारन युद्ध के लिए तैयार होना पड़ा। उसके बाद युद्ध शुरू हो जाती है और अंत में यह महान राजा और उसका सेना जीत जाता है। फिर राजा सैनिको से कहता है की हमें जीत तब तक नहीं मिलती जब तक हम उसमें अपना जान नहीं लगा देते। जब बात जान की आती है तब इंसान स्वयं को बचाने के लिए सारे हदे पार कर देती है और ये तो सिर्फ एक युद्ध था। सैनिक राजा के बातों से बहुत प्रभावित होते है और उनका साहस अब पहले से सौ गुना ज्यादा अधिक हो जाता है।

शिक्षा : दोस्तों इस महान राजा की तरह हमें भी अपने वापस लौटने वाली सारे नाँव जला देनी चाहिए। यानी कि अगर कोई काम में हमें सफलता चाहिए तो उसके लिए हमारे पास एक ही रास्ता होना चाहिए केवल जीत का और सारे रास्ते बंद कर देनी चाहिए। अपने आप को कभी दूसरा विकल्प ना दे की अगर यह नहीं हुआ तो वह करेंगे। यदि आप ऐसा करते है तो आप उस काम को अपना सौ प्रतिशत कभी नहीं दे पाएंगे। दोस्तों जीत को जिंदगी की जरूरत बना ले जैसे सांस लेना जरुरी है तब आपको सफल होने से कोई नहीं रोक सकता। 

आगे पढ़े...
>>गीता पढ़ रहे एक आदमी की सच्ची घटना 
>>मेहनत रंग लाती है 
>>दो अच्छी कहानी अच्छाई की 

Comments

Popular posts from this blog

KHADA HIMALAY BATA RAHA HAI - खड़ा हिमालय बता रहा है

KISI KE HAQ MAARNE KA PHAL - किसी के हक मारने का फल

वरदराज-एक महान विद्वान