GEETA PADH RAHE EK AADMI KI SACHHI GHATNA-गीता पढ़ रहे एक आदमी की सच्ची घटना

GEETA PADH RAHE EK AADMI KI SACHHI GHATNA-गीता पढ़ रहे एक आदमी की सच्ची घटना 

एकबार चेन्नई के समुन्द्र के किनारे एक व्यक्ति बैठा हुआ गीता पढ़ रहा था, तभी वहां पर टहलता हुआ एक  लड़का आया। वह लड़का उस आदमी के पास आया और उसे गीता पढ़ते देखकर थोड़ा हँसा और कहने लगा आज इस विज्ञान के युग में इंसान चाँद पर चला गया है और आप अभी भी गीता,रामायण में ही फसें पड़े है। वह आदमी मुस्कुराया और उस लड़के की बात को टालते हुए उसका परिचय पूछा? उस लड़के ने कहा की वह विज्ञान का छात्र है। वह यहाँ " विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र " में प्रशिक्षण के लिए आया है। और उसने फिर से गीता पर तर्क करने के उद्देश्य से कहने लगा की आपलोग इतना समय विज्ञान पर देते तो आज हमारा देश बहुत आगे होता। उस आदमी ने उस लड़के से कहा तुम गीता के बारे में क्या जानते हो ?
उस लड़के ने कहा मुझे ये सब जानने में रूचि नहीं है क्योंकि गीता, रामायण, महाभारत मुझे कुछ भी हासिल करने में मदद नहीं करेगा।
वह आदमी उस लड़के को बिना कुछ उत्तर दिए जाने लगा। तभी उसके चारो तरफ से दौड़ते हुए कुछ ब्लैक कमांडो आये और दो बड़ी कार आयी। वह आदमी शांत भाव से जाकर गाड़ी में बैठ गया। यह सब देखकर वह लड़का अचंभित हो गया और वह दौड़ता हुआ उस आदमी के पास गया और बैचेन भाव से बोला, सर-सर आप कौन है ? उस आदमी ने मुस्कुराते हुए कहा - विक्रम साराभाई। [ विक्रम अंबालाल साराभाई के अंतर्गत उस समय 10 रीसर्च संगठन थे। सर ए.पि.जे अब्दुल कलाम का भी प्रशिक्षण इन्ही के अंतर्गत हुआ था।]
गीता पढ़ रहे एक आदमी की सच्ची घटना (VIKRAM SARABHAI)
VIKRAM SARABHAI
वह आदमी शर्म से उनके पैरो में गिर पड़ा। विक्रम साराभाई ने उस आदमी से कहा उठो, और मेरी एक बात याद रखना हर सृष्टि की हुई चीज के पीछे एक सृष्टिकर्ता जरूर होता है। चाहे समय महाभारत का हो या आज के भारत का हो,  ईश्वर को हमें कभी भूलना नहीं चाहिए।

शिक्षा : आज के इस के युग में कुछ नास्तिक लोग विज्ञान का नाम लेकर कितने भी क्यों न उच्छल ले। लेकिन इतिहास गवाह है की विज्ञान की उत्पति भी भगवान को मानने वाले लोगो द्वारा ही किया गया है।

कुछ प्रसिद्ध वैज्ञानिक का नाम जिक्र में कर रहा हूँ जैसे की - ISAAC NEWTON, APJ ABDUL KALAM, SRINIVASA RAMANUJAN, ALBERT EINSTEIN, NICHOLAS COPERNICUS ETC. और भी वैज्ञानिक है जो ईश्वर में विश्वास करते थे और अगर आप विस्तार में जानना चाहते है की ईश्वर को लेकर उनके विचार क्या थे ? तो वो भी में अपने अलग पोस्ट में लिख कर आपको बताऊंगा। उसके लिए आप हमारी इस कहानी को शेयर करे और हमारे वेबसाइट, सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करे। आपका सपोर्ट के बिना हम आगे नहीं बढ़ सकते इसलिए दोस्तों हमें सपोर्ट करे।

और आगे पढ़े प्रसिद्ध लोगो की जीवनी  .... >
१. कबीर दास 
2. डॉ  रघुवंश सहाय 

Comments

Popular posts from this blog

KHADA HIMALAY BATA RAHA HAI - खड़ा हिमालय बता रहा है

KISI KE HAQ MAARNE KA PHAL - किसी के हक मारने का फल

वरदराज-एक महान विद्वान