Face the problem by swami vivekanand

समस्याओं का सामना करो - स्वामी विवेकानंद 


Face the problem by swami vivekanand , moral story of monkey & swami vivekananda

एकबार स्वामी विवेकानंद जी वाराणसी गए हुए थे। वहाँ किसी मंदिर के पास से वह गुजर रहे थे। आगे रास्ते में कुछ बन्दर बैठे हुए थे। जैसे स्वामी जी उनके पास से गुजरे, बंदरों ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया। बंदरों को लगा कि शायद स्वामी जी के पास कुछ खाने को है, इसलिए वह स्वामी जी के पैर को खींचने लगे। 
स्वामी जी थोड़ा भयभीत हो गए और वह तेज भागने लगे। बंदर भी उनके पीछे - पीछे  तेजी से भागने लगे। स्वामी जी को लगने लगा अब इनसे भागना मुश्किल है वह उन्हें खरोंच देंगे या काट लेंगे। तभी किसी ने स्वामी जी को दूर से आवाज दिया " भागों मत उनका सामना करो " स्वामी जी तुरंत रुक गए और बंदरों की तरफ मुड़ गए। सभी बंदर अपनी जगह रुक गये। स्वामी जी थोड़ी हिम्मत करके बंदरो की ओर आगे बढ़े, तभी सभी बन्दर वापस जाने लगे। स्वामी जी को यह सब देखकर बहुत आश्चर्य हुआ तथा उन्हें यह ज्ञात हुआ कि हमें परेशानियों से भागना नहीं चाहिये उनका डट कर समान करना चाहिये। 

शिक्षा : हम किसी भी समस्या में फंसे हो, हमें घबराकर भागना नहीं चाहिए। तुरंत खड़े होकर उनका सामना करना चाहिए। एक भी कदम पीछे लिये बिना चाहे कुछ भी हो जाये, चाहे पूरी दुनिया आपके विरुद्ध हो आपको डट कर खड़े रहना चाहिए क्योंकि डरपोक की तरह घबराने से कुछ हासिल नहीं होता।

Face the problem by swami vivekanand

इस कहानी से यदि आपको कुछ सिख मिलती है तो इसे शेयर जरूर करे  एवं  हमारे आर्टिकल्स में यदि कुछ गलती रहती है तो हमें कमेंट में अवश्य बताएं। 



 

Comments

Popular posts from this blog

KHADA HIMALAY BATA RAHA HAI - खड़ा हिमालय बता रहा है

KISI KE HAQ MAARNE KA PHAL - किसी के हक मारने का फल

वरदराज-एक महान विद्वान