Don't believe everything you listen first check it - आप जो कुछ भी सुनते या पढ़ते हैं, उस पर विश्वास नहीं करें पहले इसे जांचें

Don't believe everything you listen first check it
दोस्तों आजकल हम यूट्यूब, फेसबुक और व्हाट्सप्प जैसे सोशल मीडिया साइट पर बहुत सारे वीडियोस या आर्टिकल पढ़ते है।
जिसपर हम तुरंत विश्वास कर लेते है। और उसे शेयर भी करते है। और दुसरो तक भी हम पंहुचा देते है, बिना सोचे समझे की यह सही है या गलत क्या वाकई में ऐसा कुछ हुआ है। दोस्तों मेरा मतलब यह बिल्कुल भी नहीं है की सारे पोस्ट और आर्टिकल गलत होते है। लेकिन कुछ पोस्ट ऐसे लिखे जाते है जो की सिर्फ उनके फायदे के लिए होते है, आपके नहीं। वह हमें बेवकूफ बनाते है। या कई वीडियोस ऐसे होते है जो देखने में तो पुरे असली लगते है, लेकिन यह पहले से सोची-समझी हुई बनायी जाती है। इससे होता ये है की लोगो तक गलत जानकारी पहुँचती है।
इसपर में कुछ उदाहरण देता हुआ समझाता हूँ।

जैसे की अगर कोई आपको स्वास्थ टिप्स देता है।

ये खाने से आपका वजन कम हो जायेगा , ये क्रीम लगाने से आप गोरा हो जायेंगे। इस जड़ी बूटी को खाने से आपका ये रोग दूर हो जायेगा। अब जरा सोचिये अगर ये जानकारी गलत निकली तो निकली तो इसका बुरा असर भी हो सकती है। इसलिए पहले किसी विशेषज्ञ की सलाह लें।
दूसरा उदाहरण
अभी बहुत सारे वीडियोस में आपको बताये जाते है।

धर्म या जाती से सम्बंधित

जैसे की मेरे धर्म ये लिखा है ये करना होगा नहीं तो आप नर्क में जायेंगे, हमारी जाती ये है हम श्रेष्ठ है। हमारे पूर्वज ये थे। और धर्म के नामपर दी गयी गलत जानकारी का असर आज के समाज में आपको भलीभांति देखने को मिल जाएगी।

इंटरनेट से सम्बंधित

ज्यादातर लोग अभी हर जानकारी के लिए इंटरनेट का सहारा लेते है।
जॉब के लिए, बिज़नेस के लिए और पैसे कमाने के लिए। किसी अनजान वेबसाइट पर जाकर कोई आर्टिकल पढ़ लेते है और उनपर भरोसा करके उनके लिंक पर क्लिक करके हम अपना प्राइवेसी खो देते है। वह हमारा जानकारी जुटा लेते है। और हमें परेशान करते है। या फिर नौकरी देने के बहाने वह हमसे पैसे मांगते है। या हमें डराने की कोशिस करते है।
और इस एप्लीकेशन को डाउनलोड कीजिये पैसे कमाइए।
इस तरह की चीज़े ज्यादातर फ्रॉड ही होते है।

इतिहास से सम्बंधित

हमलोग जो कुछ भी इतिहास में पढ़े है कई साल पहले वह इतिहास अब बदलता जा रहा है। हमारे फिल्मो में इतिहास में मनोरंजन के नाम पर बहुत सारे बदलाव किये जा रहे है जिसे आज की बच्चे देखकर ये सीख रहे है की हमारा इतिहास ऐसा था। हालांकि इतिहास में क्या हुआ है इसमें बहुत मतभेद इतिहासकारो में भी है। लेकिन फिर भी कुछ ऐसे दृश्य उसमे जोड़े जाते है जिसका सम्बन्ध सच से होना संभव नहीं लगता है।

अन्धविश्वास

अंधविश्वास तो प्राचीनकाल से ही चली आ रही है लेकिन में उन अन्धविश्वास की बात नहीं कर रहा हूँ। आज के युग में भी नए तरह की अन्धविश्वास फैलाये जा रहे है। कुछ वीडियोस में आपको मनगढ़त कहानी सुनाई जाएगी वहां ऐसा हुआ, उस जगह में ऐसा होता है। नयी टेक्नोलॉजी से भी आपको कुछ ऐसे नुकसान बताएँगे जिसका वास्तविकता से कोई सम्बन्ध नहीं है। इस मैसेज को फॉरवर्ड करिये नहीं किया तो आपके साथ बुरा हो जायेगा। आपकी माँ कसम, बाप कसम इत्यादि चीज़े इस तरह की बहुत है।
दोस्तों इस दुनिया में कितनी ही बुराई क्यों न हो हम सच और अच्छाई को अपनाकर अच्छे रास्ते पर जा सकते है। और गलत जानकारी से भी बच सकते है। हमारा दिमाग बहुत ही शक्तिशाली है और इसका उपयोग करके आप सही गलत का पहचान कर सकते है। और दुसरो को अच्छी जानकारियाँ देकर उन्हें भी आप उनके विकाश में मदद कर सकते है। आप अगर मेरी बात से सहमत है तो आगे शेयर करे इसे और नहीं तो हमें आप कमेंट में जरूर बताये की आप किस बात से सहमत नहीं है।
धन्यवाद

Don't believe everything you listen first check it - आप जो कुछ भी सुनते या पढ़ते हैं, उस पर विश्वास नहीं करें पहले इसे जांचें

Comments

Popular posts from this blog

KHADA HIMALAY BATA RAHA HAI - खड़ा हिमालय बता रहा है

KISI KE HAQ MAARNE KA PHAL - किसी के हक मारने का फल

वरदराज-एक महान विद्वान